रामनगर, दिसम्बर 16 -- रामनगर। बाल कल्याण समिति राइंका ढिकुली में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मंगलवार को जिंदल वस्त्रालय व बालाजी ज्वैलर्स रामनगर की ओर से जूते, पाठ्य व लेखन सामग्री आदि शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इंजीनियर ललित मोहन छिमवाल कौशल विकास केन्द्र को एक व्हाइट बोर्ड और सिलाई सीखने को कपड़ा भी दिया। यहां मुख्य अतिथि गुंजन जिंदल, चारुल जिंदल, बाल कल्याण समिति के सचिव दिनेश चंद्र सिंह रावत, प्रधानाचार्य आसाराम निराला, रमेश चंद्र बिष्ट, नरेंद्र नैनवाल, प्रकाश सती, पीटीए अध्यक्ष उमेश अधिकारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...