समस्तीपुर, जनवरी 27 -- उजियारपुर। अंगारघाट में एक मटन बिरियानी के ढावा की आड़ में शराब धंधा चलाने का खुलासा पुलिस ने किया। अंगारघाट की पुलिस ने रविवार की शाम एक गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त ढावा के समीप एक इक़री के खेत के बीच से गढ्ढा खोदकर 19.750 लीटर विदेशी शराब की 25 बोतल बरामद किया है। इस दौरान शराब की चौकीदारी कर रहा ढावा संचालक का पिता छोटे राय उर्फ उपेंद्र राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दर्ज मुकदमा में ढावा संचालक गुंजेश राय को धंधा का मुख्य आरोपी बनाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए अंगारघाट थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया की छापेमारी से कुछ ही देर पहले ढावा वाले के यहां शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा की ढावा संचालक गुंजेश राय मटन बिरयानी का बोर्ड लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.