रिषिकेष, जनवरी 13 -- ढालवाला में समार्पण एक सेवा संस्था की ओर से मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में सात दिवसीय मक्रेणी कौथिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विभिन्न पहाड़ी खाद्य और हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल भी लगेंगे। बच्चों के लिए झूले-चरखी आकर्षण का केंद्र होंगे। यात्रा बस अड्डा स्थित राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक भवन में मंगलवार को संस्था जुड़े सुभाष रावत ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली दफा ऋषिकेश में इस तरह का मक्रेणी कौथिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास से लोगों को रूबरू करना है। यह पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित करने का भी प्रयास है। बताया कि ढालवाला स्थित आरएमआई मैदान में बुधवार शाम छह बजे से कौथिक की शुरूआत होगी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.