आगरा, जून 29 -- फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के गांव उत्तू के चार लोगों की रविवार सुबह सीमा से सटे भरतपुर के गांव जंगी का नगला में मिट्टी की ढाय गिरने से मौत हो गयी। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हैं। उनका भरतपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक साथ चार मौतों से गांव में कोहराम मचा है। राजस्थान के भरतपुर में ग्राम दौलतगढ़ के पास चंबल पाइप लाइन के लिए खुदाई कार्य चल रहा है। रविवार सुबह फतेहपुरसीकरी के सीमावर्ती गांव उत्तू के लोग थाना गहनोली क्षेत्र के गांव जंगी का नगला में गड्ढों से मिट्टी भरने पहुंचे। इस दौरान विशाल ढाय गिर गई। इसके नीचे छह लोग दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही गहनोली मोड़ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे सभी लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.