वाराणसी, फरवरी 20 -- कछवांरोड, संवाद। मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार देर रात ढाबों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इसमें तीन ढाबों के सामने और आसपास हाइवे किनारे वाहन खड़े मिले। मामले में तीन ढाबा संचालकों पर केस दर्ज किया गया है। मिर्जामुराद थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि अधिकारियों का आदेश है कि किसी भी हालत में ढाबों के सामने हाइवे पर बड़ी या छोटी गाड़िया खड़ी नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में सभी ढाबों के सामने चेकिंग कराई गई। चित्रसेनपुर में पहलवान ढाबा के सामने बड़ी गाड़ियां खड़ी मिलीं। ढाबा संचालक सूरज कुमार यादव पर केस दर्ज किया गया। इसी तरह गुड़िया स्थित राहुल पाल और तमाचाबाद स्थित विजय गौड़ के ढाबे पर भी गाड़ियां खड़ी मिलीं। दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...