रुडकी, फरवरी 18 -- भगवानपुर। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और चाय की दुकानों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक दुकान संचालक को सार्वजनिक स्थान पर शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से आठ खाली पाउच (देसी माल्टा), दो भरे हुए पाउच, प्लास्टिक के गिलास और अन्य सामग्री बरामद हुई। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रामनारायण, निवासी ग्राम माजरी थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...