प्रयागराज, जून 17 -- हनुमानगंज। अंदावा स्थित सत्यम उर्फ गुंजन ढाबे पर सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे फायरिंग की सूचना पर हड़कंप मच गया। सरायइनायत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढाबे से एक डबल बैरेल बंदूक के साथ चार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया गया कि ढाबे पर अंडा खाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था। उपनिरीक्षक अजीत गुप्ता ने बताया रात में तीन युवक ढाबे पर रखा अंडा निकाल कर खाने लगे। ढाबा संचालक ने मना किया तो युवक विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर ढाबा संचालक धर्मेंद्र चौरसिया ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली। इसी बीच किसी ने पुलिस को मारपीट और फायरिंग की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया फायरिंग की सूचना गलत थी, दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में एक पक्ष से धर्मेंद्र चौरसिया व दूसरे पक्ष से रजत तिवारी, नितिन पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.