हरदोई, फरवरी 24 -- सांडी। तिराहा स्थित सियाराम ढाबे पर सोमवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि घर लौट रहे बाइक सवारों को कार सवारों ने रोककर न केवल मारपीट की, बल्कि जेब में रखी नकदी में से एक लाख भी गायब कर दिए। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। गांव हसनापुर निवासी पवन अपने साथी रमनू के साथ सोमवार रात बाइक से तिराहा पर बजरी का डंपर खरीदने गया था। डंपर चालक न मिलने पर दोनों बिलग्राम रोड स्थित सियाराम ढाबे पर खाना खाने लगे। आरोप है कि तभी तिराहा निवासी आशीष, आकाश और सुभाष से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि खाना खाने के बाद जब पवन अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी चौधरियापुर मोड़ से पहले कार सवार आरोपितों ने बाइक के आगे कार लगाकर उन्हें रोक लिया और मारपीट की। पवन का कहना है कि उसकी जेब में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.