मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा में ढाबा पर खाना खाने आये दो युवकों को हाइवे के पास दंबगो ने जमकर पीटा। मनबढ़ युवकों की लात घुसे और डंडे से पिटाई कर रहे है। उसी दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पिटाई के दौरान मनबढ़ कह रहे है कि सुंदर उपाध्याय के तै गोली मरवाये रहे। वीडियो वायरल होते ही पड़री पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच में जुट गई है। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...