अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रोरावर क्षेत्र के एक ढाबे पर कारीगर द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने कारीगर को गिरफ्तार करते हुए ढाबे को सीज कर दिया। मामले में कारीगर के साथ मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में सादाब चिकन दरबार नाम से ढाबा है। शनिवार को कुछ लोग यहां खाना खाने पहुंचे थे। तभी उनकी नजर थूक लगाकर रोटी बना रहे कारीगर पर पड़ी। उन्होंने अन्य लोगों को बुला लिया, जिसके बाद विरोध शुरू हो गया। पुलिस व खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सैंपल लिया। पुलिस ने आरोपी कारीगर तेलीपाड़ा निवासी सोहेब खान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ढाबे को फिलहाल बंद करा दिया गया है। वहीं, थूक लगाक...