बाराबंकी, दिसम्बर 29 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ तोड़ फोड़ व मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रामनगर कस्बा के मोहल्ला कादिराबाद दो निवासी रामश्याम तिवारी पुत्र बनारसी लाल तिवारी, हर्ष तिवारी पुत्र टिंकू तिवारी आदि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तिवारी भोजनालय नाम से उनका ढाबा रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास स्थित है। पीड़ितों ने बताया कि कुछ दिन पहले रामनगर कस्बा निवासी सत्यम ओझा पुत्र सतीश ओझा, जैद पुत्र मुमताज उर्फ गुड्डू, मयंक मिश्र उर्फ सारंग पुत्र संजीव मिश्र उर्फ टिल्लू, विकास मौर्या पुत्र सुनील मौर्या ढाबे पर आए और गाली गलौज करते हुए देखलेने की धमकी देते हुए चले गए। इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पीड़िता ने बताया कि 22 दिसंबर की रात चारों आरोपी अपने दो दर्जन सा...