नोएडा, दिसम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मछली न देने पर ढाबा संचालक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उनके फरार साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बादौली गांव में शुक्रवार को एक ढाबे पर मछली मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने ढाबा संचालक शशांक के साथ मारपीट की थी। पीड़ित की शिकायत पर मारपीट और रंगदारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी सुमित उर्फ भोला पंडित निवासी डेरीन और वसीम निवासी संभल को गिरफ्तार किया। पुलिस उनके एक फरार साथी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...