प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात्रि युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ढाबा संचालक पर हमला किया। वहीं पेट्रोल पंप सेल्समैन से भी अभद्रता की। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। रानीगंज थाने के राजापुर निवासी अंशु श्रीवास्तव ने अपने घर के सामने ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा खोला है। अंशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात बभनमई निवासी शिवम मिश्रा और दादूपुर निवासी साहिल सरोज ढाबा पर अपने साथियों के साथ खाना खाने आए। खाना खाने के बाद रुपये मांगे तो कहासुनी करने लगे। आरोप है कि तभी शिवम मिश्रा ने पिस्टल निकाल कर ढाबा संचालक को जान से मारने की धमकी दी। ढाबा संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवम को हिरासत में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.