वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, संवाद। लखनपुर (भुल्लनपुर) में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ढाबा संचालक 36 वर्षीय पंकज कपूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मोढ़ैला में सड़क किनारे ढाबा चलाते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तंगी के कारण वह परेशान चल रहे थे। पंकज कपूर के पिता बिहारी प्रसाद कपूर का निधन हो चुका है। वह पत्नी नेहा कपूर, ढाई साल की बेटी और तीन माह के पुत्र के साथ रहते थे। गुरुवार दोपहर में पत्नी दशहरा मेला घूमने की तैयारी कर रही थी। काफी देर तक पंकज कपूर के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो उठे। रोशनदान से देखा तो वह फंदे पर लटके थे। पत्नी बदहवास होकर गिर पड़ी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार वह सिलिंग पंखे में बिजली के तार से फंदे पर लटके थे। उनका ढाबा मोढ़ैला में चलता है। हालांकि इधर सिक्स लेन निर्माण के कारण ...