मुरादाबाद, मार्च 20 -- ढाबा संचालक और उसकी मां व भतीजे के साथ गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरजन नगर निवासी विशाल पुत्र महेंद्र ने पुलिस को शिकायत की पत्र देकर कहा कि 16 मार्च 2025 को वह अपनी मां गुड्डी देवी और भतीजे दीपक के साथ सुरजन नगर स्योहारा मार्ग स्थित अपने ढाबे पर बैठा था। आरोप है कि अभिषेक पुत्र आदेश 6 अन्य लड़कों के साथ बाइक से आया और बिना किसी बात के उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें लाठी डंडों से पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.