बस्ती, मई 8 -- बस्ती। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के मलौली गोसाई बाजार के पास बीते 28 जनवरी को ढाबा संचालक का शव पड़ा मिला था। इस प्रकरण में करीब चार माह बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक शोभाराम वर्मा (32) के परिजन घटना के बाद से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र के मझौवा दुबे निवासी अर्चना वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 28 जनवरी 2025 को उनके पति शोभाराम वर्मा को आरोपित बहला-फुसलाकर अपने साथ विक्रमजोत बाजार ले गए। यहां पर उन्हें नशा कराया। जिसके कारण वह घर नहीं लौटे। देर रात तक परिवार के लोग उनका इंतजार करते रहे, लेकिन घर नहीं आए। उनके अनुसार रात करीब नौ बजे पति के पास फोन किया तो पता चला कि व...