फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- बहुआ। शुरु हुई कड़कड़ताी ठंड जानलेवा होने लगी है। ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील स्थित टोल प्लाजा के पास एक ढाबे में काम करने वाले व्यक्ति की सर्दी लगने से मौत हो गई। देर रात उसका शव सड़क किनारे मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद निवासी 45 वर्षीय ब्रजेश सिंह चौहान टोल प्लाजा के पास स्थित एक ढाबा में काम करता करता था। बुधवार शाम शाह कस्बे गया था। रात में वह कस्बे से पैदल वापस लौट रहा था। लेकिन फिर ढाबा नहीं नहीं पहुंचा। लोगों ने खोजबीन शुरु की तो बस्तापुर मोड़ के पास उसका शव पड़ा हुआ था। सूचना पर परिजन पहुंचे। जीवित होने की उम्मीद में गाजीपुर सीएचसी लेकर गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के नाक में चोट के निशान ...