मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- सिकरहना, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर ढाका प्रखंड में चारों ओर धूम मची हुयी है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को लेकर भीड़ उमड़ने लगी है। पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल व आकर्षक मूर्ति बनायी गयी है। मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की भी मूर्ति बनी है। ढाका में मूविंग मूर्ति आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है। भक्त की पुकार पर दस भुजाओं वाली मां दुर्गा का अवतरण व राक्षस का वध लोगों के लिए आकर्षण बना हुआ है। ढाका सहित रक्सा नहर चौक, पचपकड़ी, बड़हरवा लखनसेन, रूपहारा, करसहिया, गहई विक्रमपुर, फुलवरिया, करमावा, परसा आदि जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। सभी पूजा पंडालों में दर्शनों के लिए भीड़ लगने लगी है। चारों ओर बज रहे भक्ति गानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। दर्शन के लिए दिनभर पूजा पंडालों में भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.