मोतिहारी, नवम्बर 11 -- सिकरहना। ढाका विधानसभा में 17 पिंक बूथ व 1 आदर्श बूथ बनाया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ साकेत कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय बिसरहिया में चार, उच्च विद्यालय ढाका में छह व मध्य विद्यालय कन्या ढाका में तीन पिंक बूथ बनाये गये हैं। इन पिंक बूथ पर सभी मतदानकर्मी महिला होंगी। इन बूथों पर विशेष रूप से सजावट की गयी है। वहीं उच्च विद्यालय ढाका के एक पिंक बूथ को आदर्श बूथ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड संसाधन केन्द्र ढाका को दिव्यांग बूथ बनाया गया है, जबकि उच्च विद्यालय घोड़ासहन पूर्वी भाग बायां बूथ को युवा बूथ बनाया गया है। इन सभी बूथों को दूसरे बूथों से अलग प्रकार के बूथ बनाये गये है। और उनपर कुछ विशेष सुविधा रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.