नई दिल्ली, जनवरी 8 -- बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा की घटनाओं में चिंताजनक बढ़ोतरी के बीच बीच मंगलवार को एक और छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस और पार्टी सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने पूर्व स्वेच्छासेवक दल के नेता अजीजुर रहमान मुसब्बिर की गोली मारकर हत्या कर दी। उनपर बीच बाजार भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली चलाई गई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मुसब्बिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के स्वयंसेवी विंग, ढाका मेट्रोपॉलिटन नॉर्थ स्वेच्छासेवक दल के महासचिव रह चुके थे। पुलिस ने बताया कि मुसब्बिर पर ढाका के बीच एक भीड़भाड़ वाले कमर्शियल इलाके में सुपर स्टार होटल के पास हमला हुआ। स्थानीय समयानुसार ढाका के कारवां बाजार इलाके में रात करीब 8.30 बजे हमलावर...