मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, अनमिका। जिले के ढाई हजार शिक्षकों ने छुट्टी मांगी, पर स्वीकृति में नियम आड़े आ रहे हैं। शिक्षक पढ़ाई, इलाज और बच्चों के लिए अवकाश मांग रहे हैं। इनके आवेदन लंबे समय से अटके पड़े हैं। दो साल की अवधि पूरा नहीं करने के कारण छुट्टी स्वीकृत नहीं हो पा रही है। अध्ययन अवकाश और चाइल्ड केयर लीव के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। जिले में विभिन्न संवर्ग के 30 हजार से अधिक स्कूल शिक्षक हैं। यह मामला विशिष्ट शिक्षक और बीपीएससी विद्यालय अध्यापकों का है। शिक्षक रोजाना चक्कर काट रहे हैं, मगर अधिकारी हाथ खड़े कर दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रोबेशन पीरियड में छुट्टी नहीं दे सकते हैं। अब हाल यह कि राज्य कर्मी बनने के बाद इनके लिए अलग-अलग छुट्टी तो निर्धारित हो गई हैं, मगर यह अभी जरूरत पड़ने पर भी नहीं मिल रही हैं। किसी का कोर्...