हमीरपुर, फरवरी 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। 57.57 अरब की लागत से बनने वाले कानपुर-कबरई फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को पूरा करने के लिए सरकार ने ढाई साल की अवधि निर्धारित की है। जो भी प्राइवेट फर्म इसका निर्माण कराएगा वही 20 सालों तक रखरखाव भी करेगा। केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण परियोजना जलजीवन मिशन के तहत हर घर नल, घर-घर जल योजना में लापरवाही करने वालों एवं लीकेज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहीं। उन्होंने बताया कि कानपुर-सागर हाईवे में क्षमता से अधिक लोड होने के कारण आए दिन दुर्घनाओं में लोगों के जान गंवाने से उनके द्वारा लगातार सदन में एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा दिल्ली में एनएचएआई के अधिकारियों से मिलकर कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए लगातार प्रयासरत रहे। फोरलेन हाईवे क...