मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के सामने हुए कैश वैन लूटकांड के तीन बदमाशों को पुलिस ढाई साल बाद भी नहीं पकड़ सकी। बदमाशों ने गार्ड की गोली मारकर हत्या के बाद 40.79 रुपये लूट ले गए थे। घटना के एक साल बाद पुलिस ने एक बदमाश को पकड़कर खुलासा किया था। उसके पास से 1.93 लाख रुपये बरामद हुए थे। घटना को लगभग ढ़ाई साल बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अबतक शामिल तीन बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। तीनों बदमाशों के पकड़े नहीं जाने पर अब ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। 12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कैश वैन कर्मी अखिलेश और रजनीश मौर्य घायल हुए थे। रास्ते में बदमाशों को रोकने वाले बहादुर गौड़ के पैर में गोली लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.