पीलीभीत, फरवरी 6 -- दियोरिया। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची युवक छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत गंभीर है। आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गुरुवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ढाई वर्षीय बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इस दौरान उसके रिश्ते का चाचा राजेंद्र (25) ने बच्ची को आवाज देकर बुलाया। आरोपी उसको घर की छत पर टिनशेड में ले गया। वहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने लहुलूहान हालत में छोड़ कर भाग गया। बच्ची ने युवक की कारगुजारी बताई। इसी बीच आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परि...