मिर्जापुर, जनवरी 14 -- पटेहरा। विकास खंड के अमोई 84 गांव में एक ढाई वर्षीय बच्ची का अचानक मुंह टेढ़ा और हाथ-पैर सुन्न हो गया। बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची के स्टूल जांच के लिए भेज दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि कमजोरी के चलते ऐसी समस्या आ जाती है। फिलहाल जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। मामला छह जनवरी का है। बच्ची की मां ने बताया कि छह जनवरी को अचानक बच्ची का मुंह टेढ़ा और हाथ पैर सुन्न हो गया। यह देख घरवाले परेशान हो गए। आनन-फानन में बच्ची को लेकर लालगंज अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के बाद भी आराम नहीं मिला। उसके बाद प्रयागराज के कोरांव अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर के इलाज से बच्ची को आंशिक रूप से आराम हुआ। बच्ची रो रही है तो उसके मुंह से लार टपक रहा है। सहारा लेकर खड़ी हो रह...