पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा बाजार स्थित स्टेशन रोड पर मंगलवार की देर रात एक मोबाइल दुकान में चोरी की गई। चोरों ने डिजिटल मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। इस घटना में लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के नौ मोबाइल चोरी होने की बात कही जा रही है। दुकान मालिक चंदन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह मकान मालिक का फोन आया जिसमें दुकान का शटर टूटा होने और चोरी होने की जानकारी दी गई। इसके बाद जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर क्षतिग्रस्त है और अंदर से मोबाइल गायब हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से केवल मोबाइल की चोरी हुई है जिनमें अलग-अलग ब्रांड के कुल नौ मोबाइल शामिल हैं। दुकानदार के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी चोरी की घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज देखने पर पता ...