झांसी, दिसम्बर 23 -- ढाई लाख के चार शातिर लुटेरे मुठभेड़ में दबोचे ग्वालियर (मप्र) के व्यापारी के साथ की थी वारदात, कुछ घंटे में उठा परदा ढाई लाख रुपए नगद, तमंचा-कारतूस, बाइक की बरामद फोटो नंबर 7 मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरे व बरामद माल। झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव तिगैला के पास सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के व्यापारी के साथ हुई लूट से पुलिस ने परदा उठाया है। मुठभेड़ में चार शातिरों लुटेरों को धर-दबोचा। उनके पास से ढाई लाख रुपए नगद, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कुबूल किया है। वहीं सभी को जेल भेज दिया है। ग्वालियर (मप्र) के लश्कर लभेड़पुरा नाका चंद्रबदनी निवासी राजेंद्र शिवहरे को सोमवार को राजू उर्फ जितेंद्र ने सोने बेचने के अहाने नगद रुपए लेकर आने को कहा था। वह...