पीलीभीत, दिसम्बर 9 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर से करीब ढाई माह पहले लापता हुए युवक रघुनंदन पुत्र नारायन के कपड़े और कंकाल गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद होने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने पहले ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब खेत से कंकाल मिलने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। गांव के रहने वाले रघुनंदन की बहन और भाई रविवार को खेत पर बथुआ तोडने गए थे। यहां पर गन्ने के खेत में पड़े कुछ कपड़ों को देखा। यह लापता बताए जा रहे युवक के जताए गए। कपड़ों की पहचान होते ही परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कपड़ों के आसपास तलाश करने पर उसी खेत से कुछ दूरी पर सोमवार को कंकाल बरामद हुआ। सीओ समेत पुलिस कर्मियों ने जांच की। कंकाल व अन्य साक्ष्यों को जांच के लिए भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.