गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आठ अप्रैल से घर से लापता 11 वर्षीय किशोरी का पुलिस पता नहीं लगा सकी। इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद बस्ती पिपरा इलाके के किशोर संग वह गई थी। किशोर घर आ गया है और उसने किशोरी के साथ आने की बात भी स्वीकारी, लेकिन फिर बताया कि वह रात में कहां चली गई, मालूम नहीं। इसी बीच में खोराबार इलाके से लापता तीन लड़कियों के बेचे जाने का मामला सामने आने पर परिजन डर गए। अब पिता ने बेटी को बेचे जाने की आशंका जाहिर की। पिता की गुहार के बाद एसपी के निर्देश पर इस केस के विवेचक को भी बदल दिया गया है। एसपी ने जल्द बरामदगी का भी निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के रहने वाले पिता की तहरीर पर 11 अप्रैल को बहला-फुसला कर अपहरण करने का केस दर्ज किया गया था। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की बस्ती के एक किशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.