कबीरधाम, अगस्त 11 -- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित तमरूवा गांव में बीते ढाई महीने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इसके चलते ग्रामीण भीषण गर्मी के साथ ही अंधेरे और संकट के दौर से गुजर रहे हैं। बिजली विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज कलेक्टर के बंगले पर पहुंचकर भजन-कीर्तन के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन खेत सूखने लगे हैं, फसलें बर्बाद हो रही हैं और पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने के चलते सैकड़ों ग्रामीण कांग्रेसी नेताओं के साथ रविवार को कलेक्टर बंगले पहुंचे और वहीं बैठकर राम नाम का भजन गाते हुए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.