मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मुंगेर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीद शुरू की गई है। लेकिन धान खरीद में तेजी नहीं आ रही है। ढ़ाई महीने में 3497 किसानों से मात्र 20668.448 टन धान की खरीद हो पायी है। जबकि लक्ष्य 38.158 टन धान खरीद का मिला है। धान खरीद में तेजी नहीं आने के पीछे एफआरके(फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) मिलर को कम मात्रा में मिलना बताया जा रहा है। एफआरके उपलब्ध न होने से मिल में धान जमा रहने से मिलर धान का उठाव रोक दिया है। रोटेशन नहीं होने से धान खरीद पर असर पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार एफआरके पोषण युक्त चावल होता है, जिसे मिलर धान की कुटाई के समय सामान्य चावल में मिलाते हैं। इसके बाद एसएफसी को देते हैं। दूसरी वजह भुगतान जल्द पाने के लिए किसान व्यापारी से धान बे...