बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में हुई थी महिला की हत्या मामले के खुलासे के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहें परिजन फोटो : वेना हत्या-बिहारशरीफ में रविवार को अधिकारियों को दिये गये आवेदन दिखाते महिला के पति व दामाद। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में दिवाली के समय 18 अक्टूबर को एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पायी है। पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर पायी है कि यह हत्या थी या कोई दुर्घटना। महिला के परिजन मामले का खुलासा करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। साथ ही पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगा रहे हैं। मृत महिला 45 वर्षीया प्रमीला देवी थी। उनके पति द्वारिका कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पटना जिला के फतुहा थाना क...