प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ढाई दशक बाद प्रयागराज में नई आवासीय योजना बनाने जा रहा है। यह आवासीय योजना प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग किनारे हथिगहां में बनाई जाएगी। आवास योजना निर्माण की प्रक्रिया आवास विकास परिषद ने शुरू कर दी है। प्रदेश के आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने आवास योजना को स्वीकृति दे दी है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के प्रयागराज कार्यालय ने 761 एकड़ जमीन पर आवास योजना बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। आवास योजना के लिए अब किसानों से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। आवास योजना में एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के फ्लैट और भूखंड उपलब्ध होंगे। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि प्रस्तावित आवास योजना में आवास के अलावा अलग-अलग आकार के प्लॉट भी उपलब्ध होंगे। अधिशासी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.