शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- जनपद के प्रसिद्ध ढाई घाट गंगा तट पर आयोजित रामनगरिया मेले में बुधवार की सुबह स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार की रात हुई तेज बारिश और आंधी के बाद सुबह मौसम साफ होते ही सैकड़ों श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से गंगा तट पहुंचे और विधिवत गंगा स्नान व पूजा-अर्चना की। गंगा तट पर पहनावन को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से मेला प्रभारी पुलिस बल के साथ गंगा में स्टीमर के माध्यम से लगातार अलाइनमेंट कराते रहे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका गया। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस कर्मी लगातार निगरानी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मेला पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं नाविकों व स्टीमर चालकों को भी सतर्क रहने के न...