शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- डीआईजी हरिशचन्द्र द्वारा शुक्रवार को ढाई घाट मेला क्षेत्र के निरीक्षण के बाद इंस्पेक्टर मनोज भाटी को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया। मेला प्रभारी बनाए जाने के तुरंत बाद इंस्पेक्टर मनोज भाटी ने ढाई घाट मेले में पहुंचकर चार्ज संभाल लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए। मेला प्रभारी मनोज भाटी ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्नान घाटों की निगरानी तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर मनोज भाटी ने बताया कि शनिवार को ढाई घाट मेले में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 20 हजार तक रही। भारी भीड़ के बावजूद पुलिस और प्रशासन...