शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- ढाई घाट गंगा तट पर लगने वाले माघ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए पौष पूर्णिमा के स्नान से पहले कायमगंज के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी गजराज सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और जिला पंचायत द्वारा बनाए गए मार्गों को चौड़ा कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।शुक्रवार को रामनगरिया मेला स्थल पर निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि माघ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है, ऐसे में किसी भी स्थिति में मार्ग संकरे नहीं रहने चाहिए। उन्होंने मेले में बनाए गए चौराहों तथा सड़कों के किनारे अवैध रूप से स्थापित दुकानों को तत्काल हटाने के आदेश दिए। उनका कहना था कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और भीड़ बढ़ने पर हादसों की आशंक...