कानपुर, दिसम्बर 26 -- चकेरी। पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम गुरुवार देर रात ओमपुरवा चुंगी पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध दिखा तो पुलिस कर्मियों ने आवाज देकर रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। इसपर उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम लालबंगला कालीबाड़ी निवासी आकाश उर्फ टूटा बताया। उसके हाथ में एक झोला था, जिसमें पन्नी के अंदर एक किलो 150 ग्राम गांजा था। आरोपित ने बताया कि वह इसकी छोटी छोटी पुड़िया बनाकर इलाके में बेचता है। वहीं, नरेंद्रा ग्राउंड के पास से पकड़े गए दूसरे गांजा तस्कर सुनील उर्फ बोल्टू के पास से गांजा बिक्री के 1590 रुपये समेत एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ।...