पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।शहर थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क तालाब के पीछे बस स्टैंड जाने वाली सड़क से ढाई किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।आरोपी की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार एवं सदर थाना क्षेत्र के सिंगार कला निवासी आयुष कुमार के रूप में की गई है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी के पास से डेढ़ किलो जबकि कि दूसरे आरोपी के पास है एक किलो गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि वह गढ़वा जिला से खरीद कर बेचा करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...