लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन विभाग ने कौशांबी जिले के सिराथू तहसील स्थित कड़ा धाम के कुबरी घाट को नई पहचान देते हुए आरती स्थल का विकास किया है। करीब 2.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नया अनुभव देगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इक्यावन शक्ति पीठों में से एक मां शीतला धाम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि कौशांबी जिला भगवान बुद्ध की भूमि, हिन्दू आस्था का भी बड़ा केंद्र है। कुबरी घाट धार्मिक महत्व से जुड़ा स्थल है। आगंतुकों को धार्मिक क्रियाकलापों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए आरती स्थल के विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। सैंकड़ों वर्षों से शीतला धाम कड़ापीठ शक्ति उपासकों का केंद्र रहा है। कौशांबी का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.