बदायूं, अगस्त 19 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शहर के उमा लॉन में बैठक की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन एवं कार्यों की समीक्षा की। प्रांतीय महामंत्री ने समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता को निर्देश दिये कि जो कस्बे अभी रह गए हैं उनमें तुरंत संगठन का गठन किया जाये। इसके बाद एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा आएंगे। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि संगठन के कार्यों के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जायें। उत्तर प्रदेश के ढाई करोड़ व्यापारियों का नेतृत्व करने वाला यह विशाल संगठन है। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुये विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गयी। डॉ. संजीव कुमार वार्ष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.