उन्नाव, अप्रैल 10 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद के तमाम धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी कर ली गई है। इस पर 267.92 लाख रुपये खर्च किया जाएगा ताकि धार्मिक स्थल पर आने वाले भक्तों और पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बन सके। साल 2024-25 में राज्य योजना के तहत सदर विधानसभा में 92.12 लाख की लागत से ग्राम फत्तेहपुर स्थित मानदेवी मंदिर, पुरवा विधानसभा क्षेत्र में 102.90 लाख से बिछिया स्थित जालिपा देवी मन्दिर और सफीपुर विधानसभा क्षेत्र 74.90 लाख की लागत से सफीपुर स्थित तैलहैही माता मंदिर का पर्यटन विकास कराए जाने की योजनाएं स्वीकृत की गई है। जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परियोजनाओं के पूरे होने पर जनपद में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास होगा और पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी। योजनाओं को समय पर पूरा करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.