हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। संवाददाता गुरुनानकपुरा और सुभाषनगर की बदहाल सड़कें जल्द चकाचक होंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने 11 जनवरी के अंक में 'गुरुनानकपुरा: सबसे समृद्ध क्षेत्र की सूरत बिगाड़ती सड़कें शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बोले हल्द्वानी अभियान के तहत खबर के प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। करीब 2.5 करोड़ की लागत से बदहाल पड़ी आठ सड़कों को ठीक किया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कन्नौजिया ने बताया कि 17 फरवरी को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये आठ सड़कें आठ किमी लंबी हैं। लोगों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.