फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- शमसाबाद। ढाईघाट गंगा तट किनारे माघ मेला लगा हुआ है। माघ मेला गंगा की धार के दोनों ओर है। एक ओर मेले की व्यवस्था जिला पंचायत शाहजहांपुर की ओर से की गई है। मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को साधु संतों का गुस्सा फूट पड़ा। साधु-संतों ने शाहजहांपुर के अस्थायी जिला पंचायत मेला कार्यालय का घेराव कर दिया और टेंट उखाड़ने का प्रयास किया। साधु संतों की अतिरिक्त एसडीएम से नोंकझोंक भी हुई। जैसे-तैसे स्थिति संभाली गई और उन्हें कार्य पूर्ण कराने का भरोसा दिया गया। करीब दो घंटे तक साधु संत हंगामा कर आरोप लगाते रहे। गुस्से को देखते हुये जिला पंचायत के कर्मी और ठेकेदार भी पीछे हट गये। बाबा रामदास, बदनदास, सीताराम, ओमदास, श्याम, रामजी दास, समेत एक सैकड़ा से अधिक साधु-संत दोपहर 12 बजे करीब मेले के शाहजहांपुर जिला पंचायत के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.