पिथौरागढ़, मई 24 -- पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर सरयू नदी पुल के पास एक ढाबे पर छापेमारी की। यहां ढाबे संचालक राजेन्द्र सिंह से 38 पव्वे, 02 बोतल देशी शराब तथा 08 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 60, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...