अमरोहा, सितम्बर 25 -- ढवारसी। कस्बे में चल रही रामलीला में मंगलवार को राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। महाराजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। इसके बाद भगवान विष्णु ने प्रभु श्रीराम के रूप में जन्म लिया। जैसे ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के मनमोहक मंचन ने सभी का मन मोहा। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अंकुर त्यागी, निशापति शर्मा, नवीन चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, नरेश ठाकुर, शशांक त्यागी, मनोज गुप्ता, अंकित सागर, कैलाश ठाकुर, गुड्डू सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...