अमरोहा, फरवरी 10 -- ढवारसी, संवाददाता। चोरों ने नकब लगाकर होटल संचालक के घर से बैटरे, इन्वर्टर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाने में तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी मुस्तफा पुत्र अख्तर अली पिछले कुछ वर्ष से ढवारसी में मकान बनाकर रह रहा है। वह नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज के नजदीक होटल भी चलाता है। बीते सात दिन पहले उसकी पत्नी, बच्चों के संग अपने गांव चली गई। रविवार रात मुस्तफा घर का ताला लगाकर उझारी स्थित अपने दूसरे होटल पर चला गया। रात में किसी वक्त चोरों ने मकान के पीछे खाली प्लाट से होकर दीवार में नकब लगा लिया। मकान की पहली व दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर यहां से इनवर्टर, बैटरे, गैस सिलेंडर, बर्तन व कपड़े समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.