अमरोहा, जून 6 -- घर के आंगन में सो रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला बोल दिया। महिला की मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े पति ने महिला को बचाने की कोशिश की तो सांड ने उस पर भी हमला बोल दिया। शोर सुनकर जुटी भीड़ बमुश्किल सांड को मौके से खदेड़ा। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के हमलों से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी 55 वर्षीय विद्या पत्नी हजारी खड़गवंशी बुधवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सोई थीं। अन्य परिजन भी आसपास दूसरी चारपाई पर सोए थे। बताया जाता है कि घर का मुख्य द्वार नहीं लगा होने के चलते गुरुवार तड़के चार बजे एक छुट्टा सांड विद्या के घर में घुस आया। सांड ने चारपाई पर सो रही विद्या पर हमला बोल दिया और आंगन में कई बार उठाकर पटका। सांड के हमले में विद्या की मौत हो गई। वहीं इसके पहले चीख पुकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.