भभुआ, मार्च 25 -- छह माह पहले निर्मित पीसीसी गली के उपर अब दिखने लगी है गिट्टी हाटा नपं क्षेत्र के वार्ड सात के लोग निर्माण की गुणवत्ता उठा रहे सवाल (बोले भभुआ) चैनपुर, एक संवाददाता। हाटा नगर पंचायत के वार्ड सात में छह माह पहले पीसीसी गली का निर्माण कराया गया। लेकिन, अब सीमेंट के बजाय गिट्टी दिख रही है। पूछने पर इस वार्ड के लोगों ने कहा कि छह माह पहले इसका निर्माण हुआ था। जब गली में झाड़ू लगने लगी, तो सीमेंट की परत धूल बनकर उड़ने लगी। सीमेंट हटने के बाद अब गिट्टी नजर आ रही है। बरसात में मूसलाधार बारिश हुई तो यह गिट्टी भी जगह-जगह से उखड़ जाएगी और फिर इसमें गड्ढे बनने शुरू हो जाएंगे। तब इस पथ से आने-जाने में परेशानी होगी। संजय दुबे, सरजू गोंड, बेकहल राय, सुनील दुबे ने बताया कि जब इस गली का निर्माण शुरू कराया गया, उसी समय इसकी गुणवत्ता को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.