लखनऊ, अप्रैल 15 -- राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम निर्माणाधीन मकान की स्लैब ढलाई के समय एकाएक भरभरा कर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 34 वर्षीय मजदूर विपिन उर्फ बल्लू की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। विपिन ऐशबाग के रहने वाले थे। इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक राजेंद्र नगर में रहने वाले सुमन कांत सिद्धार्थ के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार को स्लैब ढलाई का काम चल रहा था। मकान का ठेका दे रखा था। ठेकेदार निर्माण करा रहा था। इस बीच धर्मेंद्र, अनिल, विपिन छत ढलाई का काम करा रहे थे। इस बीच एकाएक शटरिंग समेत स्लैब भरभरा कर गिर गई। विपिन और अनिल मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने शटरिंग हटाकर मलबे से मजदूरों को निकाला। दोनों को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां विपिन को डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.