सहारनपुर, फरवरी 18 -- बोले सहारनपुर के अंतर्गत 22 जनवरी को शहर में न घुसे पानी, ढमोला पर बने बांध शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें ढमोला नदी किनारे बसी कॉलोनियों में बाढ़ का पानी आने से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। बुधवार को खबर का असर हुआ। नगर विधायक राजीव गुंबर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ढ़मोला नदी की सिल्ट सफाई व पिचिंग के लिए धन आवंटित किए जाने की मांग की। विधायक ने अपने प्रस्ताव में कहा कि घंटाघर रोड पुल से ग्राम पिंजौरा तक नदी में भारी मात्रा में सिल्ट और कूड़ा-करकट जमा है। गत वर्ष सफाई न होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे किनारे बसे कई घर जलमग्न हो गए और लोगों को विस्थापित होना पड़ा। पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। उन्होंने जनहित में त्वरित सिल्ट सफाई को अत्यंत आवश्यक बताया। प्रस्ताव के ...